Samsung  Galaxy A25 5G स्मार्टफ़ोन अपनी लॉन्चिंग के करीब है।

Samsung की आगामी Galaxy A-सीरीज़ स्मार्टफ़ोन डिवाइस, Samsung  Galaxy A25 5G को अब Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन मिल गया है।

स्मार्टफ़ोन के पांच मॉडल ब्लूटूथ SIG डेटाबेस पर सूचीबद्ध किए गए हैं - SM-A256B_DSN, SM-A256E_DSN, SM-A256N, SM-A256E_N और SM-A2560।

Galaxy A25 5G स्मार्टफ़ोन को पहले भी भारत से BIS सर्टिफाइड हो चूका है और भारत में इसकी लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है।

स्मार्टफ़ोन के आधिकारिक रेंडर इमेज भी लीक हो गए हैं।

 Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफ़ोन ब्रांड के अपने Exynos 1280 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने की संभावना है।

इसमें One UI 6 कस्टम स्किन भी हो सकती है और इसे 8GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।

इसमें One UI 6 कस्टम स्किन भी हो सकती है और इसे 8GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।

डिवाइस में 6.5″ बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन होने की उम्मीद है, जिसमें FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में "U" आकार का नॉच (सैमसंग इन्फिनिटी U) भी है, जिस पर 13MP सेल्फी कैमरा हो सकता है।

रियर में, डिवाइस में ट्रिपल कैमरा यूनिट होना चाहिए, जिसमें संभवतः 50MP मुख्य कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल हो सकता है।