भारत ने रविवार को एशिया कप 2023 जीत लिया। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा।

कोलंबो के मैदान पर खेले गए फाइनल में मोहम्मद सिराज ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

India vs Sri Lanka Highlights

सिराज ने एक ओवर में चार शिकार कर श्रीलंका की कमर तोड़ी। हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया।

श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 50 रन पर सिमट गई। यह श्रीलंका का भारत के सामने सबसे कम वनडे टोटल है। वहीं, भारत ने महज 6.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

ओपनर उतरे शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 27 और ईशान किशन ने 18 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए।

टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंका को पहला झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल परेरा (0) को पवेलियन भेजा।

सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर ओपनर पथुम निसांका (2), तीसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा (0), चौथी गेंद पर चरिथ असलंका (0) और छठी गेंद पर धनंजय डीसिल्वा (4) को अपने जाल में फंसाया।

सिराज ने छठे ओवर में कप्तान दासुन शनाका (0) और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस (17) को आउट किया। मेंडिस ने श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन बनाए।