घर के पालतू जानवर छोटे बच्चों को बहुत प्यार करते हैं और उन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाते। वो बच्चों का बेहद खयाल भी रखते हैं। लेकिन पेट भी छोटे बच्चों से कम नहीं होते। वो अपने मालिकों के साथ उसी तरह का रिश्ता रखते हैं जैसा एक बच्चे और उसके पैरेंट्स के बीच होता है।
कई बार वो घर के बच्चों से इस बात को लेकर जलते भी हैं। वजह यह होती है कि पेट्स को लगता है कि उनके मालिक उनसे ज्यादा अपने बच्चों पर ध्यान दे रहे हैं। इस चक्कर में कई बार कुछ ऐसी मजेदार बातें हो जाती हैं कि उनपर हंसने के अलावा आपको कुछ और नहीं सूझता। सोशल मीडिया ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है।
ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा और एक छोटा खरगोश है। बच्चे के हाथ में एक कुकी है और वो उसे खाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन फिर अचानक ही एक बेहद मजेदार घटना होती है। इसके बाद बच्चा हैरान रह जाता है। उसे समझ नहीं आता कि उसके साथ क्या हुआ। आप भी देखिए क्योंकि इसके बाद हंसी आना तय है!