यह कहानी है एक 6 साल के बच्चे की जिसके जन्म से ही दोनों हाथ नहीं थे। उसके एक पैर में भी तकलीफ थी। वो पानी से बहुत डरता था क्योंकि बचपन में उसके साथ एक हादसा हुआ था। पानी के डर की वजह से उसके इलाज में भी दिक्कत आ रही थी। वो बच्चा आज एक स्विमिंग चैंपियन है। हम बात कर रहे हैं इस्माइल जुल्फिक की जो बोसनिया में रहता है और उसकी हिम्मत पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है।
अपने जीवन की छोटी-छोटी दिक्कतें भी हमें कई बार हमें इतना परेशान कर देती हैं कि हमें समझ नहीं आता कि अब क्या करना चाहिए। कई लोग अपना जीवन तक समाप्त करने जैसा निर्णय ले लेते हैं। लेकिन असल में यह एक कायरता भरा निर्णय होता है। उस समय हमें ऐसे लोगों के बारे में सोचना चाहिए जो अपनी किस्मत से लड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस्माइल भी एक ऐसा उदाहरण है।
एक ओलंपिक पूल को आराम से पार कर लेता है इस्माइल
इस्माइल के माता-पिता को कभी नहीं लगा था कि वह एक स्विमिंग चैंपियन बनेगा। वो पानी से बहुत डरता था। लेकिन फिर उनकी मुलाकर कापो से हुई जो स्पिड स्विमिंग क्लब चलाते हैं। यहां दिव्यान्गों को तैरना सिखाया जाता है। कापो बताते हैं कि इस्माइल की दृढ़ इच्छा शक्ति और प्रयास की वजह से आज उसने अपने डर पर काबू पा लिया है। इस्माइल ने कई चैंपियनशिप जीती हैं। आप भी देखिए इस्माइल कैसे बड़े-बड़े तैराकों को मात दे रहा है!