गणेश मौर्य
अंबेडकर नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शुक्रवार को अकबरपुर तहसील चौराहे पर आजम खान का फूंका चित्र भारतीय सेना पर की गई गलत टिप्पणी के विरोध में पदम कांत शुक्ला के नेतृत्व में अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आजम खान का चित्र फूंका।
पदमा कांत शुक्ला ने बताया कि आजम खान द्वारा भारतीय सेना पर गलत टिप्पणी के कारण पूरे देश भर में आजम खां का विरोध उन्होंने कहा कि भारत देश की सेना को बल बुद्धि और विवेक के लिए सम्मान की नजर से देखते हैं। वहीं दूसरी ओर आजम खान जैसे व्यक्ति अपनी तुच्छ राजनीति कर देश की सेना पर अभद्र टिप्पणी करने तक में शर्म महसूस नहीं करते।