सोनिया गांधी का राजनीति से सन्यास





 
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायपुर अधिवेशन में शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि सोनिया 2024 में रायबरेली से लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगी। वर्तमान में सोनिया उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद हैं।

श्रीमती गांधी ने इस बात को लेकर प्रसन्नता जताई कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सफल रही। उन्होंने कहा कि अध्‍यक्ष के तौर पर मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ संपन्न हुए। यह भी माना जा रहा है कि अब राहुल गांधी पार्टी की बागडोर संभालेंगे। हालांकि पार्टी अध्यक्ष फिलहाल मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post